भागलपुर, अगस्त 12 -- वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा, एक संवाददाता। जिले के सभी मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अगस्त माह के गणित एवं विज्ञान प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में डीपीओ, ईई एवं एसएसए, लखीसराय की ओर से सभी संबंधित विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।जारी सूचना में कहा गया है कि विद्यालय एमआईपी 4.4 के दीक्षा मंच पर जारी होने की प्रतीक्षा न करें। सभी मध्य विद्यालय अपने-अपने यहां कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान विषय से संबंधित इस माह के प्रोजेक्ट का कार्य तत्काल शुरू कर दें। यह भी पढ़ें- लखीसराय : मध्य विद्यालयों में अगस्त माह के गणित-विज्ञान प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन शुरू करने का निर्देश प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक सामग्री एवं अगस्त माह के प्रोजेक्ट की पीडीएफ...