भागलपुर, फरवरी 28 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि पवित्र तीर्थस्थल अशोकधाम में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भोलेनाथ को अबीर-गुलाल अर्पित कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव पाण्डेय सहित गौतम कुमार मंटू, लव कुश शास्त्री, अशोकधाम के प्रधान पुजारी मौली पाण्डेय, नीरज पांडेय, पंकज पांडे, मुकेश पाण्डेय, अरविंद पाठक, रासपति पाण्डेय, अमर तिवारी, जितेंद्र पांडेय तथा जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने होली के पावन पर्व की महत्ता ...