भागलपुर, अप्रैल 29 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: बुधवार को भामाशाह जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा तैलीक पंचायत भवन लखीसराय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेली साहू समाज के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने की, जबकि मंच संचालन गोपी साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और समारोह को गरिमामय बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके त्याग, समर्पण, वीरता और पराक्रम को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: भामाशाह जयंती पर समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ समर...