भागलपुर, जनवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद रहने से जहां लोगों के दैनिक लेन-देन प्रभावित हुए, वहीं पेंशनधारियों, छोटे व्यापारियों और मजदूर वर्ग को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ी। बुधवार को जैसे ही बैंक खुले, सुबह से ही सभी बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी और लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बैंकों में सबसे अधिक भीड़ पेंशनधारियों की देखने को मिली, जो कई दिनों से अपनी पेंशन राशि की निकासी के इंतजार में थे। इसके अलावा वे लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे जिन्हें जरूरी घरेलू खर्च, दवा, इलाज या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पैसे की जरूरत थी। बैंक कर्मियों पर भी काम का काफी दबाव देखा गया, क्योंकि एक साथ बड़ी संख्या में ग्राहक अपने-अपने कार्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.