भागलपुर, फरवरी 28 -- कजरा, एक संवाददाता। इन दिनों आम के बागानों में मंजर की बहार छाई हुई है। पेड़ों पर लदे घने और स्वस्थ मंजर को देखकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। अच्छी फूलिंग को लेकर अन्नदाता इस वर्ष आम की बंपर पैदावार की उम्मीद जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पेड़ों पर अधिक और बेहतर गुणवत्ता वाले मंजर आए हैं। अनुकूल मौसम और समय पर हुई देखभाल के कारण बागानों की स्थिति संतोषजनक है। यदि आगे मौसम साथ देता रहा और आंधी-तूफान से नुकसान नहीं हुआ, तो इस वर्ष रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना है। मंजर आने के साथ ही किसानों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। अधिक से अधिक फलन सुनिश्चित करने के लिए किसान बागानों की साफ-सफाई, सिंचाई और दवाइयों के छिड़काव में जुट गए हैं। कीट एवं रोग से बचाव के लिए समय रहते उपचार किया जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.