भागलपुर, फरवरी 28 -- कजरा, एक संवाददाता । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरामा के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। वहीं, नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से प्रारंभ होकर 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार 11वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक। द्वितीय पाली: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...