भागलपुर, अप्रैल 12 -- लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए बुलाई गई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज पांचवें दिन भी जारी रही। बीते आठ अप्रैल से जारी कार्य बहिष्कार के कारण राज्य भर की पंचायतों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष पप्पु कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। संघ की प्रमुख मांगों में पंचायत सचिवों को उनके गृह जिला में पदस्थापित किया जाए। शैक्षणिक योग्यता को स्नातक माना जाए और पदनाम में परिवर्तन किया जाए। ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित किया जाए। परिवहन भत्ता-2000 रुपये मासिक निर्धारित हो। प्रखंड पंचायत रा...