भागलपुर, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर लखीसराय जिले में तीन दिवसीय विकास मेला का आयोजन 22 मार्च से 24 मार्च तक केआरके उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया। इस मेले का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना तथा लोगों को जागरूक करना है। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण अधिकारियों द्वारा बारीकी से किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जीविका, आईसीडीएस, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला कला एवं संस्कृति विभाग, खेल विभाग, ऊर्जा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मद्य निषेध, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र महिसोना, पर्यावरण संरक्षण डीआरडीए सहित कई विभागों के स्टॉल शामिल थे। इसके अलावा पुस्तक मेला भी ...