भागलपुर, मार्च 10 -- कजरा, संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे बिहार को उनके मार्गदर्शन में विकास की नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस फैसले से विकास और सुशासन की राजनीति को नई मजबूती मिलेगी, जबकि विपक्ष पूरी तरह से सदमे और भ्रम की स्थिति में है। प्रेम रंजन पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन चुका है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के म...