लखीसराय: बिना ढके ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई, उड़ती धूल से लोग बेहाल
भागलपुर, जून 6 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट क्षेत्र में बिना ढके ट्रैक्टरों से मिट्टी की ढुलाई किए जाने से उड़ने वाली धूल लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। खासकर शाम के समय सड़कों से गुजरने वाले मिट्टी लदे ट्रैक्टरों के कारण वातावरण में धूल का गुबार छा जाता है, जिससे राजगीरों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिकांश ट्रैक्टर चालक मिट्टी को बिना तिरपाल या अन्य आवरण से ढके ही ढुलाई करते हैं। इसके कारण सड़क पर चलते समय तेज धूल उड़ती है और आसपास का वातावरण प्रदूषित हो जाता है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का अभियान फेल, पौधरोपण के नाम पर कोरमपूर्ति निर्माण कार्य में लगे राजगीरों को पूरे दिन धूल के बीच काम करना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.