भागलपुर, अगस्त 16 -- लखीसराय से मनीष विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चानन की टीम ने किऊल थाना और नक्सल थाना बन्नुबगीचा क्षेत्र में छापेमारी कर बिजली चोरी के तीन मामले पकड़े हैं। इस दौरान स्मार्ट मीटर को बाईपास कर तथा एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली का अवैध उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। विभाग ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किया है। कनीय विद्युत अभियंता रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 अगस्त को किऊल थाना क्षेत्र के बसमतिया गांव में छापेमारी की। नंद किशोर कुमार के परिसर की जांच में स्मार्ट मीटर बाईपास कर गैर-घरेलू परिसर को बिजली से संचालित किए जाने की बात सामने आई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: चकई गांव के तीन के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज विभाग के अनुसार ...