भागलपुर, फरवरी 27 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। कवैया थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित पावर ग्रिड के पास एक फ्लैट में संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने गुरुवार शाम भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष पूअनि रणधीर कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे विशेष गश्ती, आसूचना संकलन एवं छापेमारी के लिए पुलिस टीम निकली थी। इसी दौरान वार्ड संख्या-31 स्थित बायपास रोड निवासी मकान मालिक प्रवीण कुमार ने सूचना दी कि उनके प्रथम तल के फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.