भागलपुर, सितम्बर 7 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट सोमवार को प्रभारी सचिव कंवल तनुज ने जिले के बाढ़ प्रभावित पिपरिया प्रखंड का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुमन चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने सुमन चौक के समीप उस क्षेत्र को देखा, जहां गंगा, हरूहर और किऊल नदियां आकर मिलती हैं। तीनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण पिपरिया प्रखंड के प्रभावित होने की स्थिति और स्थानीय स्तर पर बाढ़ से बचाव के उपायों की जानकारी ली गई। उन्होंने क्षेत्र में बने छोटे बांध का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत-बचाव में तत्परता का निर्देश प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को...