भागलपुर, जून 14 -- लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट अति पिछड़ा कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी लक्खीसराय के तत्वावधान में रविवार को चितरंजन आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक के उपरांत नीट पेपर लिक एवं अन्य परीक्षाओं में धांधली से बिहार के छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इन सब के साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अति पिछड़ा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र राम चंद्रवंशी तथा पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार उर्फ अनीश ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीतू सिंह निषाद उपस्थित रहे, जबकि संचालन श्रीकांत ठाकुर ने किया।...