भागलपुर, जून 6 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को आग से बचाव के प्रति सचेत करना तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार करना है। विभाग के अधिकारी और कर्मी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आम लोगों को आग लगने के कारणों एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं। अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देशन में विभागीय कर्मियों द्वारा सड़क किनारे जागरूकता ट्रॉली लगाकर राहगीरों, दुकानदारों, महिलाओं और युवाओं को आग से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इस दौरान लोगों के बीच पर्चे वितरित किए जा रहे हैं, जिनमें आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का उल्लेख है। कर...