भागलपुर, जून 6 -- कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा क्षेत्र के बासुदेवपुर, सहमालपुर सहित आसपास के कई गांवों में बंदरों का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह और शाम के समय दर्जनों की संख्या में बंदर खेतों में पहुंच जाते हैं और आम,सब्जी, मूँग तथा अन्य मौसमी फसलों को नष्ट कर देते हैं। बंदर फलों को खाने के साथ-साथ पौधों को भी उखाड़ देते हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि फसल की सुरक्षा के लिए उन्हें दिन-रात खेतों की निगरानी करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: बंदरों के आतंक से बर्बाद हो रही फसल, किसानों की बढ़ी चिंता इसके बावजूद बंदरों के झुंड को रोक पाना मुश्किल हो...