भागलपुर, मई 29 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट: जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली देवी के पति दिलीप कुमार उर्फ पारो यादव ने शुक्रवार सुबह की सुबह करीब 10 बजे न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार उर्फ पारो यादव के खिलाफ अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस की पकड़ से जबरन छुड़ाने तथा समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। इस मामले को लेकर तेतरहाट थाना कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया था। मामले के बाद से वह पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था। बताया जाता है कि न्यायालय द्वारा बुधवार को कुर्की-जब्ती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोनगढ़ स्थित उनके आवास पर इश्तिहार चिपकाया था। इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़...