भागलपुर, जुलाई 5 -- बड़हिया, लखीसराय से मनीष सिन्हा की रिपोर्ट लंबित एवं विशेष मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार की शाम थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11, नई छावनी इंग्लिश निवासी नीखेदी साव के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि सुजीत कुमार मारपीट के एक पुराने मामले में न्यायालय से फरार वारंटी था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि रविवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...