भागलपुर, मई 13 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: शहर के पुरानी बाजार स्थित स्वर्गीय कपिल देव शास्त्री आश्रम परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नए कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर सूर्यगढ़ा विधानसभा के विधायक रामानंद मंडल, नगर अध्यक्ष अरविंद पासवान, वरीय जदयू नेता महेंद्र यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में नेताओं ने कहा कि नए कार्यालय के खुलने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को बैठक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति : मंगल पांडेय पहले स्थायी कार्यालय नहीं रहने के कारण कार्यकर्ताओं को बैठक ...