भागलपुर, फरवरी 7 -- कजरा, एक संवाददाता। पीरी बाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कजरा थाना क्षेत्र के कानीमोह गांव निवासी नारायण कोड़ा के पुत्र बज्जू कोड़ा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरी बाजार थाना की गश्ती टीम थाना के सामने रेलवे फाटक के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक लाल रंग की बजाज कंपनी की प्लेटिना मोटरसाइकिल वहां पहुंची। पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल सवार से वाहन के कागजात की मांग की गई तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर जांच मशीन में दर्ज किया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस के अनुसार इस संबंध में चोरी की प्राथमिकी मुंगेर कोतवाली थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.