भागलपुर, जुलाई 15 -- वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा,एक संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, संकुल संचालकों एवं समन्वयकों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्यों, मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों को जुलाई माह के पीबीएल कार्यक्रम का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पीबीएल कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो साक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर दीक्षा ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य स्तर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा के दौरान...