भागलपुर, अप्रैल 25 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे दो सगे भाइयों पर जान मारने की नियत से फायरिंग की गई। इस हमले में दिलीप साहनी के पुत्र राम कुमार साहनी के कंधे को छूती हुई गोली निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। उनके भाई संतोष कुमार साहनी भी हमले के वक्त वहीं मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनपुर गांव के निवासी धीबरा उर्फ शिवशंकर पिता. स्व. मालो यादव एवं सत्यम उर्फ खिखरा पिता: मंटू सिंह ने राम कुमार और संतोष कुमार पर चार राउंड फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कुल चार खोखा बरामद किए हैं। इस संबंध में पिपरिया थाना कांड संख्या 36/24 दर...