भागलपुर, मार्च 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में तेजी से बढ़ रहे होटल और रेस्टोरेंट के कारण जहां लोगों को खाने-पीने की सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से जाम और विवाद की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर चितरंजन रोड और मुख्य सड़क के आसपास स्थित कई रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण ग्राहक अपने वाहन सड़क या आसपास के घरों के सामने खड़ा कर देते हैं। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में चितरंजन रोड स्थित दादी रानी सती मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में भोजन करने आए लोगों ने अपने वाहन एक मकान के सामने खड़े कर दिए। इसे लेकर मकान मालिक और वाहन खड़ा करने वालों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तू-तू मैं-मैं होती रही। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.