भागलपुर, अप्रैल 25 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय सदर थानाक्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुए 5 वर्षीय बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना 23 अप्रैल की बताई जा रही है, जब सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ. राजकुमार मंडल अल्ट्रासाउंड सिकंदरा रोड़ स्थित घर से बच्चा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। बच्चे की मां इंदू देवी, पति घनश्याम पासवान के अनुसार, बच्चा रात में घर में सोया हुआ था। तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच जब परिवार के सदस्य की नींद खुली तो बच्चा अपने बिस्तर पर नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थक-हारकर परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना को दी और लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मां ने अपने आवेदन में आशंका जताई है कि बच्चे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठाकर...