भागलपुर, जून 17 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जिले में पहुंचने को देखते हुए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी ने देर रात से ही सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली थी। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही थी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अव्यवस्था उत्पन्न न हो। रेलवे स्टेशन पर रात में ठहरे हुए परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान लगातार गश्त कर रहे थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा, आरपीएफ और जीआरपी रहे मुस्तैद प्लेटफॉर्म पर मौजूद अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे थे। ट्...