भागलपुर, मार्च 10 -- कजरा, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान के गार्गी चैप्टर की ओर से आयोजित 'गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026' के पांचवें संस्करण में लखीसराय जिले की बेटी विनिता पाठक को खेल के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने उन्हें ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। लखीसराय जिले के कजरा क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर गांव निवासी शिक्षाविद् सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामाकांत पाठक की पुत्री विनिता पाठक पिछले करीब 18 वर्षों से खेलकूद से जुड़ी हुई हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली विनिता ने न केवल स्वयं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि अपने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.