लखीसराय: न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया तंबाकू त्याग का संकल्प
भागलपुर, मई 31 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) लखीसराय के तत्वावधान में रविवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित सभागार कक्ष में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायमंडल के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं धूम्रपान एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों तथा परिचितों को भी तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: नशीले पदार्थों के सेवन से दूर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.