लखीसराय: नौ माह से मानदेय नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने डीएम से लगाई गुहार
भागलपुर, जून 20 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट चानन प्रखंड के विभिन्न मध्य विद्यालयों में कार्यरत लगभग एक दर्जन सफाईकर्मियों ने शनिवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और एक आवेदन सौंपते हुए संवेदक एवं विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सफाईकर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले नौ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। सफाईकर्मियों में चंदन मल्लिक, प्रेमलता देवी, माया देवी, अकासिया देवी समेत अन्य कर्मियों ने बताया कि वे चानन प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सफाई कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार सलोना चक निवासी धर्मवीर कुमार संवेदक के रूप में तथा दिनेश यादव सुपरवाइजर के रूप में कार्य कर रहे हैं। इन्हीं के माध्यम से उन्हें विद्यालयों में काम पर रखा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.