भागलपुर, मई 3 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट रविवार को आयोजित नीट परीक्षा को लेकर लखीसराय शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे समय पर अपने-अपने केंद्र तक पहुंच सकें, इसके लिए शहर की यातायात व्यवस्था को विशेष रूप से सुचारु बनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। यातायात व्यवस्था की कमान यातायात डीएसपी अजय कुमार के हाथों में रही, जो स्वयं लगातार सड़कों पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नीट परीक्षा को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में सड़कों पर पुलिस टीम दिखी मुस्तैदी उनका मुख्य उद्देश्य शहर में कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और परीक्षा ...