भागलपुर, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नहाय-खाय और कद्दू-भात के साथ रविवार से चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का शुभारंभ हो गया। आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व की शुरुआत होते ही पूरे जिले में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने गंगा एवं स्थानीय नदियों में स्नान कर व्रत का संकल्प लिया और घर लौटकर विधि-विधान से कद्दू-भात बनाकर प्रसाद ग्रहण किया। छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर व्रती महिलाओं ने शुद्धता और नियमों का पालन करते हुए पूजा की शुरुआत की। घरों में साफ-सफाई के साथ विशेष तौर पर बर्तनों को शुद्ध किया गया और सात्विक भोजन बनाकर भगवान को अर्पित किया गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने प्रसाद के रूप में कद्दू-भात ग्रहण किया। महापर्व के शुभारंभ के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। फलों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है...