भागलपुर, फरवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के नया बाजार इलाके में शनिवार को भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली, जिससे घंटों तक लोग परेशान रहे। नई यातायात व्यवस्था लागू किए जाने के बावजूद जाम से कोई खास राहत नहीं मिल पाई। दुर्धरा की ओर से बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। टोटो और ऑटो चालक सड़क किनारे सवारी बैठाने के बजाय बीच सड़क पर ही लोडिंग करते नजर आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इसके अलावा निजी वाहनों की संख्या में भी वृद्धि होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालात ऐसे थे कि पैदल चलने वाले लोगों को भी निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखे और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि नई व्यवस्था का सही तरीके से प...