भागलपुर, फरवरी 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्लास्टिक एवं अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में मंगलवार को घायल लाइसेंस जमादार विजय कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य कर्मियों ने एसपी अवधेश दीक्षित से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। कर्मियों ने बताया कि सोमवार को पॉलीथीन के उपयोग पर रोक तथा फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ फुटपाथी विक्रेताओं और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कर्मचारियों पर हमला कर घायल कर दिया गया था। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई, जो कि अत्यंत निंदनीय है। घायल कर्मियों का ...