भागलपुर, मई 27 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए बुधवार को निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अलग-अलग पदों पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत नामांकन से हुई। सशक्त स्थायी समिति-1 के लिए संतोष कुमार और सुरेंद्र मंडल, समिति-2 के लिए शबनम कुमारी और सुनैना देवी, जबकि समिति-3 के लिए शबनम बानो और नूतन देवी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया और फिर मतगणना की गई। मतगणना के बाद समिति-1 में सुरेंद्र मंडल ने संतोष कुमार को हराते हुए 24 मत प्राप्त क...