भागलपुर, जनवरी 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार स्थित कबैया थाना क्षेत्र के बायपास रोड के वार्ड संख्या 29 के मकुना में एक बार फिर चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ितों में कृष्ण वर्मा, पिता करू वर्मा तथा विजय साव, पिता स्वर्गीय हीरा साव, दोनों वार्ड संख्या 29 के निवासी शामिल हैं। चोरों ने घरों में रखे पेटी-बक्सा व अलमीरा को तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी के बाद चोर पेटी-बक्सा व अन्य सामान पास के खेत में फेंककर फरार हो गए। सुबह खेतों में बिखरे बक्सा और पेटी देख ग्रामीणों को घटना की जानकारी...