भागलपुर, मई 12 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट: लगातार बदलते मौसम के बीच मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही मौसम गर्म हो रहा था। हवा के नहीं चलने से उमस थी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसी बीच दोरहप के 1:23 बजे अचानक मौसम बदला, आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर चली बूंदाबांदी के बाद से अचानक बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच चली हल्की हवा से मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया और मंगलवार को बढ़ी गर्मी से लोगों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- बारिश ने ठंडे किए गर्मी के तेवर, तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश बता दें कि मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया था। लखीसराय, बड़हिया और रामगढ़ चौक क्षेत्र में हल्की हवा और झमाझम...