भागलपुर, अक्टूबर 3 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट आगामी दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कोलकाता-प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 03109/03110 कुल सात-सात ट्रिप संचालित होगी। इस ट्रेन का ठहराव किऊल जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। इससे लखीसराय और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पर्व के दौरान आवागमन में सुविधा मिल सकती है। रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, कोलकाता से प्रतापनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 03109 प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसके निर्धारित परिचालन की तारीखें 13, 20 और 27 अक्टूबर तथा 3, 10, 17 और 24 नवंबर 2026 हैं। यह भी पढ़ें- दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व में यात्रियों को राहत वहीं, प्रतापनगर...