लखीसराय: दावा-आपत्तियों के बीच पीडीएस दुकानों की नई चयन प्रक्रिया रद्द
भागलपुर, मई 21 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय: जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए नई अनुज्ञप्ति चयन प्रक्रिया को जिला प्रशासन ने फिलहाल रद्द कर दिया है। समाहरणालय स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि चयन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न स्तरों पर प्राप्त दावा-आपत्तियों और विवादों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर नए जन वितरण विक्रेताओं के चयन के लिए विज्ञापन संख्या-01/2025 जारी किया गया था। इसके तहत जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों में रिक्त दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए थे। निर्धारित अवधि में कुल 763 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की जांच संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा कराई गई और पात्र अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.