भागलपुर, जनवरी 7 -- कजरा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों पर उड़ती धूल लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। ठंड के मौसम में नमी कम होने और सड़कों की नियमित सफाई व पानी छिड़काव नहीं होने से दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल उड़ने से आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दमा के मरीजों के लिए यह स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, जिन्हें धूल के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि धूल के कारण दुकानों में रखे सामान पर परत जम जा रही है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रह...