भागलपुर, अप्रैल 18 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में संभावित टिड्डी दल के आक्रमण को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, लखीसराय द्वारा जारी निर्देशों में किसानों को सतर्क रहने और समय रहते आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। कृषि विभाग के अनुसार टिड्डी दल प्रायः सूर्यास्त के बाद किसी पेड़ या पौधे पर रात्रि विश्राम करते हैं और सूर्योदय के बाद सक्रिय होते हैं। ऐसे में किसानों को अपने स्तर पर लगातार सर्वेक्षण कर संभावित आश्रय स्थलों को चिन्हित करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- अनाज भंडारण में बरतें सतर्कता, नमी व कीटों से बचाव का करें प्रबंध विभाग ने सुझाव दिया है कि यदि टिड्डी दल का प्रकोप दिखाई दे, तो किसान एकजुट होकर ढोल, नगाड़ा, टीन...