भागलपुर, दिसम्बर 14 -- लखीसराय। शहर के पचना रोड स्थित धर्मात्मा कोठी परिसर में समाजसेवी अभिषेक पटेल ने बढ़ती ठंड को देखते हुए मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने शहर के जरूरतमंद, गरीब एवं निसहाय लोगों के बीच 250 उच्च गुणवत्ता वाले कंबलों का वितरण किया। इस सेवा कार्य से क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता का संदेश गया है।कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अभिषेक पटेल ने उपस्थित जरूरतमंदों के बीच पहले मिठाई खिलाकर आत्मीयता के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सभी चिन्हित गरीब एवं असहाय लोगों को एक-एक कीमती कंबल प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...