भागलपुर, फरवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के छोटी दुर्गा मंदिर के ऊपरी तल पर वर्षों से बंद पड़ी एक दुकान को प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मंदिर प्रबंधन के हवाले कर दिया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रभाकर कुमार के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद दुकान का ताला तुड़वाया और परिसर को खाली कराकर मंदिर समिति को सौंप दिया। बताया गया कि छोटी दुर्गा मंदिर प्रबंधन की ओर से आवेदन देकर उक्त दुकान को खाली कराने की मांग की गई थी। आवेदन के आलोक में एसडीओ द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आदेश जारी किया गया था। आदेश के अनुपालन में अंचल अधिकारी को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया, जिनकी देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मौके पर मौजूद अंचल अधिकारी ने बताया कि मंदिर समित...