भागलपुर, अगस्त 23 -- लखीसराय से मनीष श्रावणी मेला 2026 की चौथी सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए 104 आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। आपदा मित्र गंगा घाट से लेकर अशोक धाम मंदिर, सिंगारपुर मंदिर और सिंगरी ऋषि धाम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी करेंगे। आपदा मित्रों को सुबह दो बजे से ही अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। सभी कर्मी समय से अपने प्वाइंट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की गतिविधियों और भीड़ की स्थिति पर नजर रखेंगे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: चौथी सोमवारी पर अशोक धाम में चाक-चौबंद व्यवस्था किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति, भीड़ का दबाव, श्रद्धालु के अस्वस्थ होने या अन...