भागलपुर, जुलाई 24 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लखीसराय थाना पुलिस ने गुरुवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 बोतल (25.5 लीटर) विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चितरंजन रोड स्थित कार्यानंद नगर मोहल्ले में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की तथा मौके से एक बाइक को भी जब्त कर लिया। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब को जब्त कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज...