लखीसराय: चार लाख मुआवजा देकर मामले को दबाया नहीं जा सकता : प्रशांत किशोर
भागलपुर, अगस्त 18 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। अशोकधाम मंदिर में सोमवार को हुई भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत व 25 के घायल होने के बाद मंगलवार को लखीसराय पहुंचे बांकीपुर विधायक एवं जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पहले तो एक निजी क्लीनिक में भर्ती तीन घायलों से मिले। उसके बाद उन्होंने घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। सदर अस्पताल में घायलों के नहीं रहने व बाद में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देना पर्याप्त नहीं है। सरकार को यह तय करना चाहिए कि इतनी बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार कौन है। उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। प्रशांत किशोर ने कहा कि घटना के दूसरे दिन तक किसी कर्मचारी, पुलिसकर्मी या अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होना गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.