भागलपुर, फरवरी 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। होली पर्व नजदीक आते ही जिले के विभिन्न गांवों में बाहर काम करने वाले मजदूरों की घर वापसी शुरू हो गई है। सूरत, कोलकाता, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिक अपने परिवार के साथ जिले की ओर लौट रहे हैं। ये मजदूर साल भर रोजी-रोटी के लिए बाहर मेहनत करते हैं और होली व दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख पर्व पर हर हाल में अपने गांव पहुंचना चाहते हैं। हालांकि घर वापसी की यह यात्रा उनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होती। ट्रेनों में जनरल बोगियों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। कई मजदूर 24 से 48 घंटे तक शौचालय के पास बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। भीड़ इतनी अधिक होती है कि पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरना भी जोखिम भरा हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.