भागलपुर, मार्च 15 -- लखीसराय, हिप्र। चानन थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में रविवार को घर में गिरने के कारण अधेड़ के बेहोश होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान मानपुर गांव निवासी स्व रामचंद्र बिंद के 55 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ बिंद के रूप में हुई है। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने बताया कि इलाज चल रहा है। हालांकि पीड़ित अभी अचेत अवस्था में ही है। अचेत होने की जानकारी के लिए विभिन्न जांच व सिटी स्कैनिंग कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर संस्थान रेफर करने या स्थानीय स्तर पर ही इलाज का निर्णय किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...