भागलपुर, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, जिला शाखा लखीसराय की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नया बाजार गोसाईं टोला स्थित अमरजीत प्रजापति के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र पंडित ने की, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा करते हुए बताया गया कि लखीसराय जिले के अंतर्गत सभी प्रखंड इकाइयों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में सभी प्रखंडों में समय पर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया, ताकि संगठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके। बैठक के दौरान कुम्हार समाज की वर्तमान स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज कुम्हारों की आर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.