लखीसराय: कांग्रेस ने रसोई गैस की बढ़ती कीमत व किल्लत के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन
भागलपुर, मार्च 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित मुख्य सड़क पर मंगलवार को अमेरिका इजराइल व ईरान के बीच युद्ध के कारण देश में एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी व किल्लत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध- प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन भी किया। जिलाध्यक्ष बताया कि रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम जनता, खासकर गरीब व मध्यम वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को गैस कनेक्शन देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उनकी पहुंच से बाहर कर रही है। वर्तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.