भागलपुर, जनवरी 30 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने एक प्रेस वार्ता जारी कर कहा कि कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां दशकों से पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, महादलित, दबे-कुचले, शोषित और कमजोर वर्गों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं। इन वर्गों के नाम पर राजनीति तो की गई, लेकिन उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की न तो नीयत दिखी और न ही ठोस इच्छाशक्ति। इन दलों की राजनीति का चरित्र स्पष्ट रहा है कि गरीबी, जाति और पिछड़ेपन को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल करना, लेकिन सत्ता में आते ही वही वर्ग हाशिये पर धकेल दिए जाते रहे। न शिक्षा में गुणात्मक सुधार हुआ, न स्थायी रोजगार के अवसर बने, न सामाजिक सम्मान और सुरक्षा की गारंटी दी गई। यही कारण है कि आज भी इन वर्गों में सबसे अधिक गरीबी, अशिक्षा और असुरक्षा दे...