भागलपुर, जुलाई 12 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें केंद्रों के बाहर देखने को मिलीं। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच की गई। पहचान पत्र, प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।जिले यह भी पढ़ें- अररिया: अवर निरीक्षक परीक्षा: 1,494 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 1,506 रहे अनुपस्थित के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3833 अभ्यर्थियों क...